बाजरा की करब में लगी आग को बुझाता दमकलकर्मी एवं ग्रामीण
- फोटो : संवाद
खेत में बाजरा की करब रखी थी। अचानक करब में आग लग गई। जब तक आग बुझा पाते, तब तक चार बीघा करब जल गई।
सहपऊ के नगला छीतर स्थित एक खेत में रखी बाजरा की करब में 26 अक्तूबर की देर रात को आग लग गई। लपटें उठता देख गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने पर किसान भी मौके पर आ गया। पानी व रेत डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना पर दमकल भी पहुंच गई। तब जाकर आग बुझ सकी, लेकिन तब तक किसान यशपाल की चार बीघा खेत की बाजरा की करब जलकर राख हो गई।