फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद फायर ब्रिगेड कर्मियों को श्रद्धांजलि

Thu, 14 Apr 2016 11:19 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मृतकों को श्रद्धाजंलि देते अग्निशमन कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। अग्निशमन सप्ताह के पहले दिन शहीद फायर ब्रिगेड कर्मियों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। अग्निशमन अधिकारी कुंवर सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को 1944 में मुंबई में गोदी बंदरगाह पर मालवाहक जहाज में रखे विस्फोटक में आग लग गई थी। इस आग को बुझाने में 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हुए थे। इन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल इस दिन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। एफएसओ ने बताया कि सप्ताह के दूसरे दिन शुक्रवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसमें विभाग के सभी वाहन निकलेंगे। लोगों को पम्फलेट बांटकर और माइक से अनाउंस कर जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें