फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फाइनेंस कर्मियों पर गाड़ी छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पुराखुर्द निवासी राजू पुत्र प्रेमशंकर ने फाइनेंस कर्मियों पर कार छीनने का आरोप लगाकर सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी है। उसने बताया कि नौ फरवरी की सुबह काम करने जा रहा था, तभी राया तिराहे पर पांच अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी को रुकवाया और बोले कि फाइनेंस वाले हैं। तुम्हारी अभी तक तीन किस्त रुक चुकी हैं। इस पर उसने कहा कि वह हर माह अपनी किस्त जमा कर रहा है, लेकिन वह नहीं माने और गाड़ी को ले गए। कह गए कि 12 हजार रुपये जमा कर गाड़ी को हाथरस से ले आना। इस मामले में शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें