फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर विद्युत कर्मियों ने भरी हुंकार

Thu, 11 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तले ओढ़पुरा स्थित अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल के कार्यालय पर क्रमिक अनशन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बिजली कर्मचारियों ने मांगो को लेकर हुंकार भरी और समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष चरन सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि अधीक्षण अभियंता अपनी हठधर्मिता को छोड़कर कर्मचारियों के हित में उनकी समस्याओं का समाधान करें। समस्याओं का समाधान न होने की वजह से कर्मचारी शोषण का शिकार हो रहे हैं। सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया कि न्यायोचित मांगों के पूरा नहीं होने तक क्रमिक अनशन जारी रखा जाएगा। अध्यक्षता कामरेड ओपी सिंह ने की और संचालन जिला महामंत्री राजाबाबू ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आरसी उपाध्याय, जिला महामंत्री राजाबाबू सारस्वत, फोरन सिंह, पीपी सिंह, अशोक कुमार, राजीव कुमार, रामेश्वरदयाल, कृष्णमुरारी शर्मा, दिनेश कुमार, बनवारीलाल, ललतेश कुमार, लोकेंद्र पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें