फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धोखाधड़ी करके दूसरी बैंक से ऋण लेने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 17 Sep 2024 05:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोप है कि ऋण खाते पर सात लाख 49 हजार पांच सौ सैंतीस रुपये ब्याज बकाया है। बैंक को वसूली के दौरान यह पता चला है कि केनरा बैंक में बंधक भूमि पर पुनः चार लाख रुपये का ऋणी द्वारा छलपूर्वक दोनों बैंको से ऋण प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धोखाधड़ी कर दूसरी बैंक से लोन लेने के आरोप में शाखा प्रबंधक रतिभानपुर ने कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ आर्यावर्त रतिभानपुर ललित नारायण शर्मा ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि मिजाजीलाल पुत्र चोब सिंह निवासी ग्राम महमूदपुरा ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 18 मई 2016 को अपने हिस्से की कृषि को आर्यावर्त बैंक के पक्ष में बंधक कर चार लाख 90 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया था।
विज्ञापन


वहीं, उक्त भूमि का बंधक सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत है। वर्तमान में उक्त ऋण खाते पर सात लाख 49 हजार पांच सौ सैंतीस रुपये ब्याज बकाया है। बैंक को वसूली के दौरान यह पता चला है कि केनरा बैंक में बंधक भूमि पर पुनः चार लाख रुपये का ऋणी द्वारा छलपूर्वक दोनों बैंको से ऋण प्राप्त कर लोक धन हड़पने का गंभीर अपराध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें