आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा पुत्र रतिराम राणा निवासी गोपालपुर मुरसान का कहना है कि बुधवार की देर शाम को उनके घर पर नगला गजुआ निवासी पवन, धर्मेंद्र, भूपेंद्र, विजेंद्र हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
क्षेत्र के गांव गोपालपुर के रहने वाले आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ पास के गांव के निवासी चार लोगों ने मारपीट की। इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा पुत्र रतिराम राणा निवासी गोपालपुर मुरसान का कहना है कि बुधवार की देर शाम को उनके घर पर नगला गजुआ निवासी पवन, धर्मेंद्र, भूपेंद्र, विजेंद्र हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने घर का सामान तोड़ दिया और हजारों रुपये भी ले लिए।
इस दौरान पत्नी अंगूरी बचाने आई तो इन लोगों ने पत्नी के साथ भी मारपीट की है। अंगूरी भी घायल हो गई है। राजेंद्र सिंह का कहना है कि मारपीट करने के बाद यह लोग मौके पर एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर जिसमें कल्टीवेटर लगे हुए हैं, छोड़कर भाग गए हैं।