हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छोंक में भेलपूरी के हथठेले पर रुपये के लेन-देन को लेकर जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट में चार घायल हो गए। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छोंक में भेजपूरी के हथठेले से गांव के एक युवक ने भेलपूरी ली। आरोप है कि उससे भेलपुरी के रुपये मांगे तो वह गाली-गलौज करने लगा। इस पर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में लक्ष्मी पत्नी चमनेश, चमनेश पुत्र साहब सिंह, भूपेंद्र पुत्र चमनेश और करन पुत्र अमरपाल घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद