क्षेत्र के गांव वीरनगर में बरात की बस में आपस में मजाक करने पर बरातियों में मारपीट हो गई। तीन युवक घायल हो गए। गांव वीरनगर में बुधवार रात को एक युवक की बरात जा रही थी। बरात की बस में आपस में मजाक चल रहा था। मजाक-मजाक में दो पक्षों में मारपीट हो गई। सरिया और लोहे की रॉड निकल आईं। झगड़े में नीकेश, रामसेवक और भूपेंद्र बुरी तरह घायल हो गए। तीनों घायलों का सीएचसी पर उपचार किया गया। घायल नीकेश की तहरीर पर गांव के ही राजबहादुर, याेगेश, संदीप, शिवम और विवेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।