पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है।
हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव वेदई में 26 नवंबर को पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक ही परिवार के लोगों के बीच खूब मारपीट हुई। कई लोगों को चोटें आई हैं। मारपीट में सुनील कुमार, सुधीर, पुष्पा पत्नी जगवीर, गिरीश, सौरभ, सुषमा पत्नी राकेश घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है।