कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव चिंतापुर वदन निवासी नेक्शी देवी पत्नी प्रमोद कुमार ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वह बुधवार को गांव में लगी सरकारी पानी की टंकी से पानी भरने गई थीं। इस बीच ललित कुमार, अजीत कुमार गाली-गलौज करने लगे। महिला के बेटे तरुण कुमार ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद