फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पांच दिन में बुखार ने ली पांच लोगों की जान, बढ़ रही मरीजों की संख्या

Fri, 30 Aug 2024 06:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बागला जिला अस्पताल में 29 अगस्त को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। दिन भर में यहां कुल 1700 मरीज पहुंचे। पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर, पैथोलॉजी लैब और चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। मरीजों को चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में बुखार से मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते पांच दिन में जिले में बुखार से दो मासूम सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बागला जिला अस्पताल के अलावा जिले के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में हर दिन बड़ी संख्या में बुखार पीड़ित पहुंच रहे हैं। 29 अगस्त को भी जिला अस्पताल में करीब 250 बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे।

विज्ञापन


बागला जिला अस्पताल में 29 अगस्त को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। दिन भर में यहां कुल 1700 मरीज पहुंचे। पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर, पैथोलॉजी लैब और चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। मरीजों को चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों को भी व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी। कई मरीज ऐसे थे, जिन्हें जरूरत पड़ने पर भर्ती किया गया। निजी चिकित्सकों के यहां भी बुखार पीड़ित मरीजों की भीड़ रही।

दो दिन से बुखार आ रहा है। गांव में चिकित्सक से दवा भी ली, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। आज जिला अस्पताल आई हूं।-देव ज्योति निवासी बोनई।
कई दिनों से बुखार से पीड़ित हूं। दवा भी ली, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। आज जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया है।-विनोद कुमार निवासी नगला चौबे।
विज्ञापन

बुखार आ रहा है। जिला अस्पताल में आए हैं। यहां काफी भीड़ है। काफी देर बाद डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने जांच कराने के लिए कहा है।-राजकुमार निवासी शहजादपुर।
प्रतिदिन ओपीडी में लगभग 1500 से 2000 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 250 से 300 मरीज बुखार और वायरल से पीड़ित हैं। वायरल और बुखार से पीड़ित लगभग 250 मरीजों की पैथोलॉजी में जांच हो रही है। जिन मरीजों को भर्ती करने की आवश्यकता है, उन्हें भर्ती किया जा रहा है।-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल।

विज्ञापन

बीते पांच में बुखार से हुई मौतों पर एक नजर

-25 अगस्त को मुरसान के गांव फुरसौटी निवासी 50 वर्षीय महिला की मौत।
-27 अगस्त को गांव खोरना निवासी एक साल के मासूम की मौत।
-27 अगस्त को गांव बरसै निवासी चार साल की बच्ची की मौत।
-28 अगस्त को इगलास क्षेत्र के तोछीगढ़ निवासी एक माह के मासूम की मौत।
-29 अगस्त को गांव कलवारी निवासी 67 वर्षीय वृद्धा की मौत।

इस मौसम में इन बातों का रखें ध्यान
-उबला पानी पीएं। घर का खाना खाएं। तली-भुनी चीजों से परहेज करें।
-भोजन करने से पहले और शौच के बाद हाथ साबुन से अच्छी तरह से धोएं।
-घर में किसी भी स्थान पर बारिश का पानी इकट्ठा न होने दें।
-शरीर को अच्छी तरह से ढकने वाले सूती कपड़े पहनें।
-खुले में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-कूलर का पानी हफ्ते में एक बार जरूर बदलें।

बुखार से पीड़ित महिला की मौत
हाथरस बुखार से पीड़ित एक और महिला ने 29 अगस्त को दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव कलवारी निवासी दयावती (67) पत्नी रमेश बीते कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सक को दिखाकर दवा भी दिलवाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को अचानक उनकी तबीयत और बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उन्हें इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते हुए परिजन शव को लेकर घर चले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें