फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूद्रपुर में बुखार का प्रकोप, पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
गांव रूद्रपुर में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जंक्शन क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में बुखार का प्रकोप है। सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई। गांव में मच्छर मारने की दवा का छिड़काव किया गया। वहीं यहां पर सर्दी, बुखार से पीड़ित महिला, पुरुष व बच्चों की जांच कर उन्हें उपचार दिया गया।
पिछले कई दिनों से हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रुद्रपुर के कई घरों में लोग बुखार, सर्दी और खांसी से पीड़ित हैं। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को सीएचसी महौं से डॉ. रिचा अपनी टीम के साथ गांव पहुंचीं। यहां पर 48 मरीजों की जांच हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बुखार के 27 मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच किट से की गई। सभी जांच निगेटिव आईं। टीम ने ग्रामीणों को मच्छर न पनपने देने की सलाह दी गई। मलेरिया विभाग की टीम के अनंत और एमआई सुनील ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें