फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 10.5 मीटर चौड़ीकरण का मिला आश्वासन, आमरण अनशन खत्म

Sun, 19 Nov 2023 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एसडीएम रवेंद्र कुमार ने 18 नवंबर को अनशनकारियों व ग्रामीणों व व्यापारी से बातचीत की। एसडीएम सदर के समझाने पर दोनों पक्ष साढ़े 10 मीटर सीमांकन के लिए राजी हो गए। इसके बाद अनशनकारियों ने अनशन खत्म कर दिया।
विज्ञापन
जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराते एसडीएम सदर - फोटो : प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलोरा-बरवाना मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सीमा चिह्नांकन की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन को उप जिलाधिकारी सदर रवेंद्र कुमार ने शनिवार को समाप्त कराया। उन्होंने आबादी क्षेत्र में 10.5 मीटर का चौड़ीकरण को अतिक्रमण हटाए जाने के बारे में सभी व्यापारियों से वार्ता की।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर पड़ने वाले कुछ गांवों में लोगों ने सीमांकन के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया, जबकि लोक निर्माण विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने 12 मीटर पर सीमांकन किया था। अब आबादी वाले क्षेत्रों में मानक के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सीमांकन साढ़े 10 मीटर पर किया गया है।

एसडीएम रवेंद्र कुमार ने 18 नवंबर को अनशनकारियों व ग्रामीणों व व्यापारी से बातचीत की। एसडीएम सदर के समझाने पर दोनों पक्ष साढ़े 10 मीटर सीमांकन के लिए राजी हो गए। इसके बाद अनशनकारियों ने अनशन खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें