फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कम खाद मिलने पर किसानों ने किया हंगामा

Fri, 20 Oct 2023 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
चंदपा पूर्वी क्षेत्रीय सहकारी समिति पर खाद के लिए हंगामा करते किसान। संवाद - फोटो : SAmvad
विज्ञापन
क्षेत्र की पूर्वी क्षेत्रीय सहकारी समिति पर लंबे इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को डीएपी का वितरण शुरू कराया गया, लेकिन निर्धारित मात्रा में खाद न मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने वहां जमकर हंगामा किया और समिति कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। कुछ किसान समिति के पक्ष में बोलते नजर आए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन





किसानों का आरोप था कि लेबर चार्ज के नाम पर उनसे अतिरिक्त वसूली की जा रही है और किसान का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। बघना निवासी एक किसान मनीष कुमार ने समिति कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में पांच बोरे डीएपी का वितरण बायोमेट्रिक समिति द्वारा कराया जा चुका है।



बायोमेट्रिक के बाद आठ बोरे डीएपी का पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश आया, लेकिन अब समिति कर्मचारी केवल दो बोरे डीएपी देने की कह रही है। किसानों ने निर्धारित मात्रा में डीएपी का वितरण नहीं करने के बाद शेष बचे बोरों की कालाबाजारी का शक जताया। किसानों ने बताया कि पिछले साल भी छह बोरे डीएपी की जगह चार बोरे डीएपी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन







डीएपी की मात्रा कम होने और किसानों की संख्या ज्यादा होने कारण किसानों को थोड़ी समस्या हुई, लेकिन समस्या का समाधान करा दिया गया है।

-मुकेश कुमार, एडीओ, सहकारी समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें