संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद/हाथरस।
किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रहा। खाद के लिए जिले के कई इलाकों में किसान दर-दर भटकते रहे हैं। बाजार के साथ समितियों पर भी खाद नहीं है। जिन किसानों को खाद मिला भी है तो वह मात्रा में काफी कम है। पिछले कई दिन से किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं।
किसानों का आरोप है कि ऐसा नहीं है कि बाजार में खाद नहीं है, लेकिन जिन दुकानदारों के पास खाद है वह उन्हें खाद उपलब्ध नहीं करा रहे और इसकी कालाबाजारी कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि संबंधित अधिकारी खाद शीघ्र आने का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन खाद अभी तक नहीं आया। खेत की ओठ निकलने के बाद यदि खाद मिला तो उनकी फसल काफी लेट हो जाएगी।
- साधन समिति पर काफी पहले ही खाद का वितरण हो चुका है। उस समय कहा गया था कि अब कम से काम कर लो और अतिशीघ्र और खाद मिल जाएगा, लेकिन अभी तक तो खाद आया नहीं
- केके सिंह निवासी तामसी।
पहले भी थोड़ा खाद मिला था और कहा था कि अभी और खाद आएगा, लेकिन हमारी सोसाइटी पर खाद अभी तक नहीं आया
- ललित शर्मा, खोंडा
- आखिर बाजार में और सरकारी साधन समिति पर कब खाद आएगा और कब फसल बोई जाएगी । इंतजार करते करते थक गए हैं।
- नीरज कुुशवाह, निवासी महरारा
- खाद नहीं मिलने से खेत को बुवाई की चिंता हो रही है । गेहूं की बुवाई करनी है पता नहीं खाद कब तक मिलेगा। ॉ
दिनेश शर्मा, निवासी नगला सेवा