फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने दी चेतावनी: खेत के पास बनाई पानी की टंकी, तो कर लूंगा आत्महत्या

Fri, 16 Jun 2023 06:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव सिंचावली निवासी किसान प्रभात कुमार पुत्र शीलेश ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष हड़ताल पर बैठने से पहले दिए पत्र में लिखा है कि गांव में गाटा संख्या 471 में उसने एक वर्ष पूर्व बैंक से लोन लेकर छह लाख रुपया लगा कर टलूबवैल का निर्माण कराया था। उसके खेत के पास ही में ग्राम सभा का एक नम्बर गाटा संख्या 409 है। इसमें ग्राम प्रधान तथा सचिव ने टंकी बनवाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। 
विज्ञापन
धरने पर बैठा किसान प्रभात कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में हसायन क्षेत्र के गांव सिंचावली कदीम निवासी किसान ने एसडीएम को लिखे पत्र में चेतावनी दी है कि यदि उसके खेत के समीप पानी की टंकी का निर्माण किया गया, तो वो आत्महत्या कर लेगा। एसडीएम वेद सिंह चौहान ने कार्यालय के समक्ष हड़ताल पर बैठे किसान को आस्वस्त किया कि वे स्वयं मामले की जांच कर प्रभावी कार्यवाही करेंगे।

विज्ञापन

गांव सिंचावली निवासी किसान प्रभात कुमार पुत्र शीलेश ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष हड़ताल पर बैठने से पहले दिए पत्र में लिखा है कि गांव में गाटा संख्या 471 में उसने एक वर्ष पूर्व बैंक से लोन लेकर छह लाख रुपया लगा कर टलूबवैल का निर्माण कराया था। उसके खेत के पास ही में ग्राम सभा का एक नम्बर गाटा संख्या 409 है। इसमें ग्राम प्रधान तथा सचिव ने टंकी बनवाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। 

अगर इस नम्बर पर टंकी बनती है, तो उसका बोरिंग फेल हो जायेगा। इससे उसकी निजी क्षति हो जायेगी तथा वह बैंक का कर्ज चुकाने में असफल होगा। टंकी बनाने के लिये ग्राम सभा की अन्य पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। यदि ऐसा किया गया, तो वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो जायेगा। एसडीएम ने कहा कि मामले की तुरंत जांच करा उचित कार्यवाही कराई जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें