फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कर्ज और बीमारी से परेशान था किसान, गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला शव

Fri, 28 Apr 2023 11:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किसान हरीश कुमार (50) वर्ष काफी समय से बीमार चल रहे थे। इस दौरान उन पर काफी कर्ज भी हो गया था। जिसे वे चुका नहीं पा रहे थे। बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये करीब डेढ़ लाख रुपये का ऋण ले रखा था। इस वजह से कर्ज वसूली के नोटिस आ रहे थे।
विज्ञापन
आत्महत्या प्रतीकात्मक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सिकंदराराऊ में कर्ज और बीमारी से तंग आकर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिहा आलमपुर में शुक्रवार की सुबह एक किसान ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। घरवालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


किसान हरीश कुमार (50) वर्ष काफी समय से बीमार चल रहे थे। इस दौरान उन पर काफी कर्ज भी हो गया था। जिसे वे चुका नहीं पा रहे थे। बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये करीब डेढ़ लाख रुपये का ऋण ले रखा था। इस वजह से कर्ज वसूली के नोटिस आ रहे थे। इसके अलावा उन पर अन्य लोगों का भी कर्जा था, जिससे वह काफी परेशान चल रहे थे। कर्जदार कर्ज चुकाने के लिए दबाव बना रहे थे। 

 मृतक के पुत्र गौरव ने बताया कि वे काफी दुखी और परेशान रहने लगे थे। वृहस्पतिवार की शाम वे अचानक घर से लापता हो गए। रात में काफी तलाशने पर भी उनका पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर उनका शव लटका मिला। घटना के बारे में पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें