फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया खाद नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन्

विज्ञापन
यूरिया खाद नहीं मिलने पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन

यूरिया खाद नहीं मिलने से आक्रोशित क्षेत्र के किसानों ने गुरुवार को क्षेत्रीय सहकारी समिति पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने बाजार में सरकारी रेट के बजाय ओवररेट पर यूरिया खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि शासन के आदेश के बाद भी खरीफ की फसल के लिए अभी तक सरकारी केंद्रो पर यूरिया खाद नहीं मिल रहा है। बिना यूरिया खाद के फसल पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि प्रशासन की उदासीनता के कारण कस्बा के दुकानदारों के द्वारा सरकारी रेट 268 रुपये के बजाए 300 रुपये से भी ज्यादा रेट वसूला जा रहा है। किसानों ने प्रशासन व शासन से जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालो में बलवीर सिंह यादव, अनेक यादव, राकेश यादव, जगदीश चंद्र, काले सिंह, अमर सिंह, चंद्रपाल सिंह, मनोज कुमार सिंह सहित तमाम किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें