पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृत किसान के परिजन
- फोटो : संवाद
कासगंज रोड स्थित गांव ऐंचोला शहादतपुर में सोमवार की शाम करीब छह बजे बेटे की ससुराल आए 50 वर्षीय किसान को सड़क पर टहलते वक्त ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे किसान की मौत हो गई।
हसायन थाने के गांव जाऊ इनायतपुर निवासी किसान प्रेमपाल सिंह (50) पुत्र टोड़ी सिंह अपनी पुत्रवधू को बुलाने गांव ऐंचोला शहादतपुर आए थे। सोमवार की शाम को वह खाना खाने के बाद सड़क किनारे टहल रहे थे। तभी तेज गति से आते ट्रक ने उनको टक्कर मार दी।
वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि एंबुलेंस आने में देरी के कारण अत्यधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई पूरन सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।