क्षेत्र के गांव गोलनगर के पास सादाबाद क्षेत्र के निवासी एक किसान पर गोलनगर निवासी चार लोगों ने फायरिंग की। मुकदमा दर्ज कराते हुए धर्मवीर निवासी बहादुरपुर भूप थाना सादाबाद का कहना है कि गांव गोल नगर के पास एक खेत का उन्होंने पूर्व में बैनामा कराया था। बुधवार को वह अपने खेत में पानी लग रहे थे। आरोप है कि अंकित, हरेंद्र, सुखवीर व लव रावत निवासी गोल नगर मुरसान के साथ चार अज्ञात लोग हाथों में अवैध हथियार और लाठी-डंडे लेकर आए और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिससे वह बाल-बाल बच्चे हैं।