फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 15 लाख से हाथुरसी देवी मंदिर में विकसित होंगी सुविधाएं

Wed, 06 Sep 2023 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के हाथुरसी देवी मंदिर में पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटकों की सुविधाओं को विकसित करने के लिए 15 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। इस धनराशि से मंदिर परिसर में यात्री शेड लगाने सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन





पर्यटन निदेशालय की ओर से पर्यटकों की संख्या में इजाफा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में जिले के विभिन्न स्थलों पर पर्यटन विभाग की ओर से यात्री सुविधाओं के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। इस क्रम में जिले के हनुमान चौकी स्थित हनुमान मंदिर, कैलोरा चौराहा, वनखंडी महादेव मंदिर सहित अन्य स्थलों पर कार्य कराए जा रहे हैं।



इस क्रम में हाथुरसी देवी मंदिर में पर्यटन विभाग की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई थी। इसके आधार पर वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि कार्ययोजना के आधार पर पर्यटन विभाग की ओर से मंदिर में कार्य कराए जाने के लिए 15 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें