फोटो कर्नाटक में हुई जैन मुनि की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जैन समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर विरोध जताया और हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। जैन मुनि की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए सभी जैन मंदिरों में णमोकार मंत्र का जाप किया गया।
श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि मुनि श्री कामकुमार नंदी महाराज की हत्या के विरोध में देश भर में जैन समाज के लोगों ने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर विरोध जताया है। मुनि श्री की हत्या को लेकर जैन समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। इस मामले को लेकर जिले भर के लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
उमाशंकर जैन कहा कि अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ है। कर्नाटक सरकार जब तक हत्यारों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई नहीं करती है और इस मामले की सीबीआई से जांच कराने का आदेश नहीं देती है, तब तक जैन समाज के लोग शांत नहीं बैठेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले का संज्ञान लेकर मुनिश्री की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई। इस मौके पर राकेश जैन, कमलेश जैन, सुधीर जैन, संदीप जैन, विजय जैन लोहिया, मयंक जैन, अरुण जैन लोहिया, अनिल जैन, मनु जैन, मुकेश जैन एलआईसी, धन्य कुमार जैन सोगानी आदि अनेक लोग मौजूद थे।