फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन कल से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के मथुरा जंक्शन स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पिछले 15 दिन से मथुरा-कासगंज रेल खंड पर ठप पड़ा एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन कल से शुरू होगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


आज रात तीन बजे रामनगर से आगरा फोर्ट जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन मथुरा के लिए रवाना होगी। वहीं मंगलवार सुबह चार बजे उदयपुर से कामाख्या जाने वाली ट्रेन मथुरा से हाथरस रुकते हुए कासगंज के लिए रवाना होगी। इसके अलावा सोमवार रात व मंगलवार सुबह 2 बजे अहमदाबाद लखनऊ एक्सप्रेस गुजरेगी। वहीं, आगरा फोर्ट रामनगर एक्सप्रेस रात 22 बजे रवाना होगी।

इस दौरान मालगाड़ियों का संचालन शुरुआती दौर में कुछ कम होगा। क्योंकि मथुरा में पोस्ट एनआई वर्क 21 मार्च तक किया जाएगा। ट्रेनों के निरस्तीकरण से जहां एक ओर आम यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं शहर के सड़क परिवहन को काफी राहत रही है। शहर के फाटकों के काफी कम अवधि के लिए बंद होने के चलते लोगों को कम दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें