फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला मरीज से अभद्रता के मामले में चिकित्सक से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला जिला अस्पताल में महिला मरीज से अभद्रता के मामले में सीएमएस ने चिकित्सक से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। पीड़िता ने सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह से मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन

थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कोका निवासी एक गर्भवती सोमवार को अल्ट्रासाउंड कराने जिला महिला अस्पताल आई थी। महिला ने सुविधा शुल्क मांगने और चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकायत सीएमओ व पुलिस से की थी। अस्पताल में काफी देर तक हंगामा भी हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला मरीजों व उनके तीमारदारों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया दिया था। इस मामले में सीएमएस डॉ. शैली सिंह ने चिकित्सक से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें