हाथरस के सभी भूतपूर्व सैनिक 2 जुलाई को डीएम कार्यालय हाथरस में 10 बजे से लेकर 4 बजे तक भूख हड़ताल करेंगे। इनका ओआरपी के संदर्भ में 20 फरवरी से दिल्ली में धरना चल रहा है, लेकिन अभी तक सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। इस के संदर्भ में 2 जुलाई दिन को भूख हड़ताल की जाएगी ।
हाथरस के जिलाधिकारी कार्यालय पर दो जुलाई को अपनी मांगों को लेकर जिले के भूतपूर्व सैनिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यह जानकारी देते हुए भारतीय भूतपूर्व स्वयंसेवक संघ जिला अध्यक्ष विष्णु कुमार ठाकुरेला एवं उपाध्यक्ष प्रताप सिंह सेंगर ने कहा है कि हाथरस के सभी भूतपूर्व सैनिक 2 जुलाई को डीएम कार्यालय हाथरस में 10 बजे से लेकर 4 बजे तक भूख हड़ताल करेंगे ।
विज्ञापन
इनका ओआरपी के संदर्भ में 20 फरवरी से दिल्ली में धरना चल रहा है, लेकिन अभी तक सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। इस के संदर्भ में 2 जुलाई को 10 बजे से 4 बजे तक भूख हड़ताल की जाएगी ।
उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा आकर जनसंख्या बढ़ाएं और अपनी मांगों को रखें इसके साथ ही 23 जुलाई को दिल्ली में संसद का घेराव भी किया जाएगा ।