फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिजली दफ्तरों से हटाए भूतपूर्व सैनिक, अलीगढ़ मंडल में 156 कर्मियों की गई नौकरी

Sat, 01 Apr 2023 08:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज के बिजली कार्यालयों से 156 कर्मियों को हटाया गया है। भूतपूर्व सैनिकों का टेंडर खत्म हो गया है। इसका असर उपभोक्ताओं  को कार्यालयों से दी जाने वाली सुविधाओं पर भी पड़ सकता है। 
 
विज्ञापन
बंद पड़े काउंटर प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में बिजली विभाग के कार्यालयों में विभिन्न पटलों पर काम कर रहे भूतपूर्व सैनिकों का टेंडर शनिवार को खत्म हो गया। हाथरस सहित पूरे अलीगढ़ मंडल में बिजली दफ्तरों में काम कर रहे 156 पूर्व सैनिकों को हटाया गया है। इसका असर उपभोक्ताओं को कार्यालयों से दी जाने वाली सुविधाओं पर भी पड़ सकता है। 

विज्ञापन


बिजली विभाग में नियमित कर्मियों की कमी है। संविदा कर्मियों के सहारे पूरा विभाग चल रहा है। अब खंडीय और उपखंड कार्यालयों में विभिन्न पटलों पर कार्य कर रहे भूतपूर्व सैनिकों का शनिवार को टेंडर खत्म हो गया। इनमें हाथरस जिले के 36 कर्मी शामिल हैं। 

पूरे अलीगढ़ मंडल में अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज के बिजली कार्यालयों से 156 कर्मियों को हटाया गया है। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि भूतपूर्व सैनिकों का टेंडर खत्म हो गया है। जल्द निगम स्तर से कर्मियों का टेंडर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें