फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सादाबाद में पूर्व सैन्य कर्मी और पत्नी की गला काटकर हत्या, घर में मिले खून से सने शव, जांच शुरू

Sun, 27 Sep 2026 11:14 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

करीब 14 साल पहले समसुद्दीन ने आगरा के आजमपाड़ा निवासी सीमा से दूसरा विवाह किया था। सीमा से उनके तीन बच्चे (दो लड़कियां और एक लड़का) हैं, जिनमें सबसे बड़ी लड़की की उम्र 12 वर्ष है। दूसरी पत्नी सीमा अपने बच्चों के साथ घटनास्थल के पास में ही अलग मकान में रहती हैं।
विज्ञापन
मृतक समसुद्दीन व पत्नी समीना उर्फ सद्दो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के आगरा बाईपास रोड स्थित इस्लामनगर में ताज बॉडी के पास पूर्व सैन्य कर्मी शमसुद्दीन (60 वर्ष) और उनकी पत्नी समीना उर्फ सद्दो बेगम (58 वर्ष) के शव रविवार की सुबह घर में लहूलुहान हालत में मिले। किसी धारदार हथियार से दोनों का गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका है। परिजनों ने घर में लूटपाट की आशंका भी जताई है। सादाबाद थाने की पुलिस ने घटनास्थल सील कर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाॅड के साथ जांच-पड़ताल की। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक शमसुद्दीन करीब 20 वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। बाईपास रोड पर उन्होंने घर बनवा रखा था। घर में नीचे दुकान थी जिसे उन्होंने अपने भांजे कप्तान खां को किराये पर दे रखी थी। ऊपर की मंजिल पर वह पहली पत्नी सद्दो बेगम के साथ रहते थे। भांजे कप्तान ने बताया कि सद्दो बेगम से कोई संतान न होने पर शमसुद्दीन ने करीब 15 वर्ष पहले सीमा से दूसरी शादी की थी। सीमा कुछ ही दूरी पर दूसरे घर में अपनी दाे बेटियों और एक बेटे के साथ रहती हैं। सद्दो बेगम और सीमा में अच्छे संबंध थे। 
विज्ञापन

कप्तान खां के मुताबिक, उनकी एक दुकान उस मकान में है जहां सीमा रहती हैं। सुबह उनका बेटा इमरान दोनों दुकान खोलने पहुंचा तो सीमा ने बताया कि शमसुद्दीन फोन नहीं उठा रहे। इमरान ने  काॅल किया तो भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सीमा ने अपने बेटे सुभान को शमसुद्दीन के घर भेजा। ऊपर पहुंचने पर सुभान देखा कि दरवाजा खुला था और अंदर खून से लथपथ दोनों के शव पड़े थे। 

खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और भीड़ जमा हो गई। पुलिस, फाॅरेंसिक टीम और डाॅग स्क्वाॅड ने गहराई से छानबीन की। आईजी प्रभाकर चौधरी और एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा भी माैके पर पहुंचे और पुलिस टीम को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। मृतक के बड़े भाई शेर मोहम्मद ने अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घर से जेवर, नकदी व अन्य कीमती सामान लूट ले जाने की आशंका भी जताई है।  

इनका कहना है
चाकू या अन्य किसी धारदार हथियार से वार कर दंपती की हत्या की गई है। एएसपी व सीओ मौके पर कैंप कर रहे हैं। घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। घर में जोर-जबरदस्ती से प्रवेश के निशान नहीं मिले हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। -चिरंजीवनाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें