संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बागला डिग्री कॉलेज में प्रवेश फार्म जमा किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। परीक्षार्थियों से प्रवेश फॉर्म एक बॉक्स में डलवाए गए।
कोरोना काल के चलते स्कूल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पिछले काफी दिनों से ठप पड़ी हुई थी। अब डिग्री कॉलेजों में प्रवेश को लेकर ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रवेश फॉर्म जमा किए जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी के तहत बागला डिग्री कॉलेज में सोमवार को प्रवेश फॉर्म जमा किए गए, यहां पर कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर एहतियात के तौर पर एक बॉक्स रखा गया। जिसमें विद्यार्थियों से प्रवेश फार्म डलवाए गए दो सितंबर तक प्रवेश फॉर्म यहां पर जमा होंगे। तीन सितंबर को मेरिट लिस्ट जारी होगी।