फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 25 लोगों की जान ले चुकी पांच दशक पुरानी खूनी रंजिश का अंत, हुई सुलह, गांव में उत्सव का माहौल

Mon, 15 Jan 2024 12:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के सादाबाद में गांव सरौठ की पांच दशक पुरानी खूनी रंजिश खत्म हो गई। इस रंजिश में 25 लोग मारे जा चुके हैं। मकर संक्रांति पर इस तरह से दोनों परिवारों के बीच चल रही खूनी रंजिश का अंत हो गया ... 
विज्ञापन
सादाबाद के गांव सरौंठ में पांच दशकी दुश्मनी का अंत करने को होती बैठक - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सादाबाद में गांव सरौठ की पांच दशक पुरानी खूनी रंजिश, जिसमें 25 लोग मर चुके हैं। सुहाहिनों के सुहाग उजड़ गए, मां से बेटे छिन गए, बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। 14 जनवरी को दोनों पक्षों ने आपस में सुलह की और एक-दूसरे को गले लगाकर माला पहनाई। गांव में उत्सव सा माहौल था और मिठाई बांटी गईं।

विज्ञापन


उम्मेद और विजयपाल के परिवार के बीच चुनाव और गांव की राजनीति में यह रंजिश 1975 शुरू हुई थी। इन दोनों परिवारों के 12 लोग और इनसे जुड़े या एक दूसरे का साथ देने के संदेह में करीब 13 लोग जान गंवा चुके हैं। तीन परिवारों के बीच इस रंजिश में नाक की लड़ाई चल रही है। गांव में कई बार पीएसी का पहरा रहा है। पुलिस का आना-जाना तो गांव में हर समय लगा ही रहता है। डर की वजह से गांव के दर्जनों लोग पलायन भी कर चुके हैं। इससे गांव का विकास भी रुका हुआ था। 

मकर संक्रांति के मौके पर गांव मई में श्रद्धानंद महाराज की अध्यक्षता में पंचायत बुलाई गई, जिसका संचालन प्रेमवीर सिंह ने किया। दोनों पक्षों को इस पंचायत में बुलाया गया।  दोनों पक्षों के लोगों ने यह संकल्प लिया कि वह अब एक दूसरे को द्वेष भावना की नजर से नहीं भाईचारे की नजर से देखेंगे। उम्मेद सिंह और दूसरे परिवार की महिला को माला पहनाकर इस पहल का स्वागत किया गया। गांव में भी जश्न जैसा माहौल था। मिठाई बांटी गईं। समझौते से गांव के लोग खुश है। 
विज्ञापन


समझौते के लिए बुलाई गई पंचायत में पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान, भाजपा प्रदेश मंत्री रूपेंद्र चौधरी, मई प्रधान रनवीर सिंह, गढ़ उमराव प्रधान राजकुमार, पूर्व प्रधान हरभजन, श्यामवीर सिंह, चंद्रपाल, श्याम सिंह, राजेश, उम्मेद पहलवान, हरिओम, सतीश आदि ने समझौते में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें