फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस जंक्शन ओवरब्रिज के नीचे से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जंक्शन स्थित ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से रखे खोखे व अन्य अतिक्रमण को हटाने के लिए शनिवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने ओवरब्रिज के नीचे बनी दुकानों व खोखों को चिह्नित कर हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई गई। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम, पुलिस फोर्स, बिजली विभाग के कर्मचारी तथा पीडब्ल्यूडी की टीम मौजूद रही। एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मौके पर मौजूद लोगों से तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें