ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में कार्यरत रोजगार सेवकों को पिछले 11 महीनों से मानदेय नहीं मिलने पर उनके सामने परिवार के पालन-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। इसको लेकर सभी रोजगार सेवकों ने बीडीओ की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत अनिल उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि मानदेय न मिलने से उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। यदि उनको शीघ्र मानदेय नहीं मिला तो वह सभी अन्य किसी स्थान पर अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने जाना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में पिंटू राना, राहुल कुमार, चंद्रशेखर यादव, नरेश कुमार, संजय, योगेश कुमार, कैलाशचंद्र, गरेंद्र सिंह आदि थे। संवाद