फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोजगार मेला 28 फरवरी को, पहले नहीं कराया नामांकन तो सीधे ले सकते हैं भाग

Mon, 27 Feb 2023 09:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रोजगार मेला में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक इत्यादि उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष हो प्रतिभाग कर सकते है। मेला में प्रतिभाग करने के लिये सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
रोजगार मेला - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के जिला सेवा योजन कार्यालय द्वारा 28 फरवरी को रोजगार मेला श्री मोहन लाल आदर्श इंटर कालेज सलेमपुर रोड में लगाया जाएगा। जो पहले नामांकन नहीं करा पाए हैं, वह सीधे रोजगार मेला में नामांकन करा सकते हैं।

विज्ञापन


रोजगार मेला में सुबह 10 बजे से कई कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया जाएगा। मेला में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक इत्यादि उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष हो प्रतिभाग कर सकते है। मेला में प्रतिभाग करने के लिये सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। 

अभ्यर्थी सीधे भी रोजगार मेला परिसर में आकर नामांकन करा सकते हैं। साक्षात्कार के लिए रिज्यूम, ऑनलाइन पंजीयन कार्ड, समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपि एवं दो फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें