पत्नी के साथ खेत से वापस लौट रहा किसान झटका मशीन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया।
हाथरस के गांव पिपरौली बरल हाल निवासी मोहल्ला ब्रहमणपुरी निवासी किशन लाल अपनी पत्नी नत्थो देवी के साथ रविवार की सुबह 10 बजे जलेसर रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे खेत में घास काट रहे थे। इस दौरान लौटते समय नजदीक के खेत में लगी झटका मशीन की चपेट में आ गए और जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उपचार के लिए चिकित्सक के यहां लेकर गए, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।