संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मरम्मत कार्य के चलते रविवार को शहर के शिव कॉलोनी, नगला भोजा, नगला टीका सहित कई इलाकों की बिजली आपूर्ति एक बजे से चार बजे तक बंद रही। इस कारण लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। शाम को चार बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि शहर के आगरा रोड बंबा के निकट आए दिन 33 हजार केवीए की लाइन में फॉल्ट हो रहे थे। इस कारण रविवार की दोपहर को एक बजे से चार बजे तक लाइन मरम्मत का काम किया गया। बिना बिजली के लोगों को पसीने से तरबतर होना पड़ा।
साथ ही घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। इसके अलावा प्रगतिपुरम सबस्टेशन, ओढपुरा आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को काफी देर तक बिना बिजली के रहना पड़ा। पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों में गुस्सा है।