फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुरसान में नौ घंटे तक बाधित रही विद्युत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरसान क्षेत्र में शनिवार को करीब बीस गांवों में नौ घंटे तक बिजली गुल रही। इससे करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बा मुरसान के विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार की सुबह 10 बजे से शाम करीब सात बजे तक विद्युत उपकरण बदलने का कार्य किया गया है। जिसके चलते उपकेंद्र से जुड़े कस्बा मुरसान, गांव फुसकरा, बगुली, बिचपुरी, ताजपुर, दयालपुर, नगला गोपी, रायक, तूरी, नवीपुर, टिमरली सहित करीब 20 गांवों की आपूर्ति नौ घंटे तक बाधित रही। इसके चलते करीब पांच हजार विद्युत उपभोक्ताओं की दिनचर्या प्रभावित रही। लोगों को परेशानी की का सामना करना पड़ा। लोग हैंडपंपों पर पानी भरते हुए नजर आए। दुकानदार दोपहर को ही अपनी दुकानों को बंद करके चले गए। जेई जितेंद्र कुमार का कहना है कि मुरसान के विद्युत केंद्र पर शनिवार को वीसीबी स्थापित करने का काम किया गया है। जिसके कारण दिन में विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें