हाथरस में सहपऊ विद्युत उपकेंद्र पर 5 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक ट्रांसफॉर्मर बदले जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
अवर अभियंता नेम सिंह ने बताया कि बिजलीघर में पांच के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर रखा जाएगा। हालांकि यह कार्य 4 दिसंबर को होना था, लेकिन मौसम खराब होने के साथ ट्रांसफॉर्मर उठाने के लिए हाइड्रा मशीन विद्युत उपकेंद्र पर समय पर नहीं आ सकी। अब यह कार्य अगले दिन 5 दिसंबर को पूरा किया जाएगा। इस कारण से 10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।