बुधवार सुबह दस बजे क्षेत्र में तेज बारिश हुई। इसके साथ पटाखास स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव पटाखास, अहरई, बंका, दउदा, रामगढ, बेरीसला, भीलम सहित अन्य कई गांवों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बारिश और तेज हवा से बुधवार को मुरसान क्षेत्र के पटाखास विद्युत उपकेंद्र की लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे क्षेत्र के करीब आठ गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 24 घंटे बाद आपूर्ति को बहाल किया गया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह दस बजे क्षेत्र में तेज बारिश हुई। इसके साथ पटाखास स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव पटाखास, अहरई, बंका, दउदा, रामगढ, बेरीसला, भीलम सहित अन्य कई गांवों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। शाम तक बिजली न आने पर ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने विद्युत लाइन पर पेड़ गिरे होने की बात कही। मामले के बारे में ग्रामीणों अधिकारियों को बताया।
इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति सुचारू की गई। उपकेंद्र के जेई जितेंद्र कुमार का कहना है कि विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने के कारण बुधवार की रात को आपूर्ति बाधित रही है। सुबह पेड़ को हटवाकर आपूर्ति चालू की गई है।