फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 24 घंटे ठप रही बिजली, ग्रामीणों ने किया उपकेंद्र पर हंगामा

Tue, 06 Aug 2024 05:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
चंदपा बिजलीघर पर मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बिजली कटौती से नाराज 20 गांवों के लोग सोमवार की सुबह चंदपा बिजलीघर पर पहुंच गए और वहां हंगामा किया। यह ग्रामीण 24 घंटे से इन गांवों में बिजली न आने से नाराज थे। ग्रामीणों ने वहां जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना था कि रविवार की सुबह करीब सात बजे से विद्युत आपूति ठप पड़ी है। इस कारण रात भर गर्मी में सो तक नहीं पाए हैं। यहां सोमवार की सुबह से पूरी दिनचर्या बिगड़ी हुई है। बिजली न होने के कारण पानी की समस्या भी खड़ी हो रही है। पीने के लिए पानी हैंडपंप से लाना पड़ रहा है।



इधर, धान की फसल के लिए भी वर्तमान में पानी की बेहद जरूरत है, लेकिन बिजली न आने के कारण फसल की सिंचाई भी नहीं हो पा रही। बिजलीघर पर पहुंचने वालों में अल्हैपुर चुरसैन, मीतई, चंदपा, झींगुरा, बघना, परसौली, कोका, चिंता गढ़ी सहित कुल 20 गांवों के लोग शामिल थे। करीब 30 हजार की आबादी विद्युत आपूर्ति ठप रहने के चलते प्रभावित हुई।
विज्ञापन




अधिशासी अभियंता विश्वेंद्र चौहान ने बताया कि रविवार को 33 केवीए की लाइन में बारिश व आंधी की वजह से ट्रिपिंग की समस्या रही थी, जिससे चंदपा उप केंद्र से पोषित फीडर की आपूर्ति प्रभावित रही थी। सोमवार की सुबह विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें