फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बारिश से तीन घंटे ठप रहे छह गांवों की बिजली

Mon, 09 Sep 2024 05:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात से हुई बारिश से शहर से सटे गिजरोली क्षेत्र में तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। फीडर से जुड़े करीब छह गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रात से क्षेत्र में रिमझिम बारिश होती रही। सुबह तेज बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। गिजरोली ग्रामीण फीडर पर तीन घंटे से अधिक आपूर्ति ठप होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण लाइन में अचानक खराबी आ गई। दोपहर के समय फिर हुई बारिश के कारण दो घंटे तक लगातार आपूर्ति प्रभावित रही। इसमें गिजरोली के गांव टॉप रोड, गिजरोली, मढैया, धनसिंह नगला, नगला बेरिया, कुमरपुर आदि गावों की बिजली ठप रही।



आज सुबह से बिजली न होने से परेशानी हो रही है। बारिश के बाद बिजली घंटों के लिए गुल रही। सुबह से शाम तक कई बार बिजली प्रभावित रही। ,,,,,,,नीटू कुमार, निवासी टॉप रोड, हाथरस।
विज्ञापन




गिजरोली के ग्रामीण फीडर का हाल खराब है। थोड़ी सी बारिश होने पर लाइन में दिक्कत आ जाती है। आज भी घंटों क्षेत्र की बिजली गुल रही है।,,,,,,,नरेश कुमार, निवासी गांव गिजरोली, हाथरस।

,,,,,,,,,,,,,,,,,

बारिश के कारण हुए फाल्ट के चलते करीब 2.5 घंटे आपूर्ति ठप रही है। लगातार फाल्ट सही करने को टीम दौड़ती रही हैं।,,,,,,,,,,नरेंद्र चौहान, एक्सईएन ग्रामीण, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें