फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में लग रहे विद्युत मीटरों पर हो रही अवैध वसूली

Tue, 15 Mar 2016 12:01 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। विद्युत विभाग ने गांव गांव विद्युत मीटर लगवाना शुरू कर दिया है। ऐसे में विद्युत मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली भी शुरू हो गई है। मीटर लगाने के नाम पर विद्युत कर्मियों ने ग्रामीणों से अवैध रूप से सुविधा शुल्क  वसूल करना शुरू कर दिया है। इसकी शिकायत कई ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से भी की है।
विज्ञापन


गांव-गांव विद्युत विभाग ने घर-घर मीटर लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया है। दो से लेकर तीन माह में मीटर लगाए जाने के काम को पूरा करना है। ऐसे में काफी तेजी के साथ ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जाने का काम विद्युत टीमें कर रही हैं, लेकिन कुछ विद्युत कर्मियों ने विद्युत मीटर लगाने के काम को अवैध कमाई का जरिया बना लिया है। मीटर लगाने के नाम पर ग्रामीणों से दो सौ रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की वसूली की जा रही है। इसकी शिकायत ग्रामीण अधिकारियों से भी कर रहे हैं। अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि विद्युत मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। उन्हाेंने ग्रामीणों से आह्वान किया है कि विभाग द्वारा विद्युत मीटर निशुल्क रूप से लगाए जाते हैं। यदि कोई भी उनसे मीटर लगाने के नाम पर रुपये मांगे तो वह एक्सईएन से इसकी शिकायत करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें