फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में ढाई और दिन में चार घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर में जर्जर लाइनों पर जरा सा लोड बढ़ने के साथ फॉल्टों में इजाफा हो रहा है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार की रात को शहर के प्रगतिपुरम सबस्टेशन से निकलने वाली लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण दो से ढाई घंटे बिजली बाधित रही।
वहीं शनिवार की दोपहर को गिजरौली सबस्टेशन की लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण चार घंटे बिजली बंद रही। इस कारण लोगों को उमसभरी गर्मी में पसीने से तरबतर हुए। लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर में करीब 145 किलोमीटर लाइन जर्जर हालत में है। कई साल से लाइनों को बदला नहीं गया है। इस कारण ये लाइनें अब जवाब दे रही है। इस कारण लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में गुस्सा है। शुक्रवार की रात को शहर के प्रगतिपुरम सबस्टेशन की लाइन में फॉल्ट हो गया।
इस कारण रात नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक लेबर कॉलोनी, मुंशीगजाधर सिंह मार्ग सहित कई इलाकों में बिजली बाधित रही। इस कारण लोग चैन से सो नहीं सके। उमस भरी गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर हुए।
विज्ञापन

वहीं शनिवार की दोपहर एक बजे के करीब गिजरौली सबस्टेशन की लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण शाम चार बजे तक नगला भोजा, नगला टीका, शिवकालोनी, सहित कई इलाकों की बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें