फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चार दिनों से आठ गांवों में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र हसायन से जुडे मथुरापुर फीडर का हाइटेंशन तार क्षतिग्रस्त होने के चलते चार दिनों से आठ गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों ने आंदोलन करने का एलान किया है। मथुरापुर फीडर के लिए जाने वाली हाइटेंशन विद्युत लाइन का तार कुछ माह पहले कस्बा के गडौला मार्ग स्थित एक मकान पर गिर गया था।
तार गिरने से मकान में आग लग गई थी। चार दिन पहले एक बार फिर उसी स्थान पर हाईटेंशन लाइन टूट गया। ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद भी हाईटेंशन लाइन नहीं जोड़ा गया। गांव अंडौली, इटरनी, मथुरापुर, भरतपुर, बकायन, हैदलपुर, नगला बुर्ज, शांकरपुर गांव में पिछले चार दिनों से आपूर्ति नही होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार दिनों से क्षेत्र में बिजली नहीं होने से सबसे ज्यादा पीने के पानी की समस्या हो गई है। वहीं, रबी की फसल सिंचाई के लिए नलकूप भी बंद पड़े हैं। रातभर क्षेत्र में अंधेरा पसरा होने से घरों और पशुओं की चोरी की वारदात में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया किकोई भी अधिकारी सीयूजी नंबर को उठाते नहीं हैं। मौके पर जाकर शिकायत करने के बाद भी अधिकारी समस्या का समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द ही विद्युत लाइन नहीं जोड़े जाने पर बिजली अधिकारियों का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें