फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय निर्वाचन : हाथरस में होंगे 166 संवेदनशील, 180 अतिसंवदेनशील व 13 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र

Sun, 09 Apr 2023 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रकिया की निगरानी की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग पर इन केंद्रों पर मतदान के दौरान सीधी निगरानी रखेगा। वहीं इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में नगर निकाय निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से 166 संवेदनशील, 180 अतिसंवदेनशील व 13 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर होने वाले मतदान की सीधे राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से वेब कास्टिंग के जरिए निगरानी होगी। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन की ओर से नगर निकायों में निर्वाचन को लेकर तैयारियों को मूर्त रुप देना शुरू कर दिया गया है। यहां जिले में 344 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर विगत में हुई घटनाओं के आधार पर अब संवेदनशील व अतिसंवदेनशील की श्रेणी में केंद्रों का रखा गया है। यहां जिला प्रशासन ने 116 संवेदनशील, 180 अतिसंवेदनशील व 13 अति संवदेनशील प्लस मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इन मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रकिया की निगरानी की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग पर इन केंद्रों पर मतदान के दौरान सीधी निगरानी रखेगा। वहीं इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व बसंत अग्रवाल ने बताया कि इन केंद्रों पर सभी तैयारियों को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें