फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Murder: जमीनी विवाद को लेकर बेटे और नाती ने की बुजुर्ग की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 09 Aug 2022 11:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतक के छोटे बेटे ने बताया कि जब उसने कमरे की कुंदी खोलकर अंदर झांका तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। उसके पिता का रक्त रंजित शव पड़ा था। देखने से ऐसा प्रतीत होता था कि ईटों से कुचल कर उनकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला चमन में बेटे और नाती ने जमीन के विवाद के चलते एक वृद्ध की ईटों से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के दूसरे बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 70 वर्षीय हरवीर सिंह का खेत के बंटवारे को लेकर बड़े पुत्र नरेंद्र से विवाद चल रहा था। उसके पास 8 बीघा जमीन थी। जिसमें से कुछ दिन पूर्व 5 बीघा जमीन बेच दी थी। उसका बड़ा बेटा नरेंद्र इससे संतुष्ट नहीं था। उसका अपने पिता से विवाद रहता था। मृतक के छोटे बेटे दिनेश का कहना है कि उसका बड़ा भाई पूरी जमीन को अपने नाम करवाना चाहता था। इसी को लेकर पिता से झगड़ा करता रहता था।

सोमवार शाम को वह रिश्तेदारी में गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे घर वापस आया। घर में लाइट नहीं थी। दिनेश के मुताबिक उसने तारों को लगा कर लाइट चालू की और देखा कि उसके पिता चारपाई पर नहीं थे। उसने पिता को आस पास तलाश किया। जब उसने कमरे की कुंदी खोलकर अंदर झांका तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। उसके पिता का रक्त रंजित शव पड़ा था। देखने से ऐसा प्रतीत होता था कि ईटों से कुचल कर उनकी हत्या की गई है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हरवीर सिंह के छोटे बेटे दिनेश ने इस हत्या की रिपोर्ट अपने बड़े भाई नरेंद्र व नरेंद्र के बेटे पुष्पेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें