फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ नगर पालिका में आठ और हाथरस में रह सकते हैं 12 अनारक्षित वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर निकाय निर्वाचन में प्रशासन की ओर से वार्डवार आरक्षण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस बार नगर पालिका परिषद हाथरस में परिसीमन के बाद 35 वार्डों में से 12 और सिंकदराराऊ नगर पालिका में आठ वार्ड अनारक्षित रह सकते हैं। अब प्रशासन को भी शासन स्तर से वार्डवार परिसीमन की अधिसूचना जारी होने का इंतजार है।
नगर निकाय निर्वाचन को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों का खाका खींच लिया गया है। शासन की ओर से अब प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगने का इंतजार है। इसके बाद प्रशासन की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक नगर पालिका हाथरस में 35 वार्ड में से 3 एससी महिला, 5 एससी, 3 ओबीसी महिला, 5 ओबीसी, 6 आरक्षित महिला, 12 अनारक्षित वार्डों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर पालिका सिकंदराराऊ में 25 वार्ड में से 2 एससी महिला, 4 एससी, 2 ओबीसी महिला, 5 ओबीसी, 4 अनारक्षित महिला और 8 अनारक्षित वार्ड रह सकते हैं। इसी क्रम में अन्य नगर निकायों को प्रस्ताव भी शासन की ओर शासन को भेज दिया गया है। एडीएम बसंत अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही शासन की ओर से आरक्षण की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें