फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आठ हजार बहनों ने किया रोडवेज में मुफ्त सफर, रक्षाबंधन पर बस में दो दिन दी थी फ्री सुविधा

Fri, 01 Sep 2023 02:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बहन-भाई के अटूट प्रेम के प्रतीकर रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेश सरकार ने बहनों को 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी है। 29 अगस्त की रात 12 बजे से लगातार महिलाएं इन बसों में मुफ्त सफर कर रही हैं। 
विज्ञापन
रक्षा बंधन पर रोडवेज बस स्टेंड से बस में बैठ रहीं महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा रोडवेज बसों में दी गई मुफ्त सफर की सुविधा का लाभ दो दिन में आठ हजार बहनों ने उठाया है। यह आंकड़ा बृहस्पतिवार की सुबह तक का है। आधी रात के बाद यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बहन-भाई के अटूट प्रेम के प्रतीकर रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेश सरकार ने बहनों को 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी है। 29 अगस्त की रात 12 बजे से लगातार महिलाएं इन बसों में मुफ्त सफर कर रही हैं। 

हाथरस डिपो की बसों में भी मुफ्त यात्रा का लाभ लेने वाली महिलाओं की संख्या कम नहीं रही। शहर के आगरा रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड से आगरा, अलीगढ़, मथुरा, एटा, कासगंज व अन्य जिलों के लिए जाने वाली रोडवेज बसों में महिलाओं ने नि:शुल्क सफर किया। दो दिन में लगभग आठ हजार महिलाओं द्वारा नि:शुल्क यात्रा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें