फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आईटीआई की रिक्त सीटों को भरने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई में रिक्त सीटों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। प्रवेश के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों को विकल्प बदलकर प्रवेश का मौका दिया जा रहा है। विद्यार्थी दो सितंबर तक ऑनलाइन विकल्प बदल सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में राजकीय आईटीआई सहित निजी आईटीआई भी संचालित हैं। इनमें दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसके बाद भी सीट खाली रह गई हैं। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य किशन स्वरूप ने बताया कि आईटीआई में सत्र 2024 में द्वितीय चरण प्रवेश प्रक्रिया के बाद सीट खाली का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऐसे अभ्यर्थी जिनको दोनों चरणों में कोई सीट आवंटित नहीं हुई है, वह नए विकल्पों का चयन ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें