फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कहीं से ई-रिक्शा तो कहीं से इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थानों से शातिर एक ई-रिक्शा व इलेक्ट्रिक स्कूटर चोरी कर ले गए। दोनों ही घटना का अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला खरग निवासी अशोक कुमार पुत्र किरनपाल सिंह ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि बीते बृहस्पतिवार की सुबह वह कस्बा मेंडू अड्डा स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए गया था। सब्जी खरीदने से पहले उसने अपना ई-रिक्शा साइड से खड़ा कर दिया। जब वह सब्जी खरीदकर वापस आया तो ई-रिक्शा गायब था। इधर उधर तलाश किया, लेकिन ई-रिक्शा नहीं मिला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के आदर्श नगर गली नंबर दो निवासी तरुण पोद्दार पुत्र प्रदीप कुमार पोद्दार ने कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि 2/3 मई की रात को घर की पार्किंग में खड़ी उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी को चोर चोरी कर ले गया। जब सुबह देखा तो स्कूटी गायब थी। काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्कूटी की तलाश शुरु कर दी है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें