फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अवैध वसूली पर भड़के ई रिक्शा चालक, नगर पालिका घेरी

Thu, 19 Oct 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के बैनर तले बुधवार को ई-रिक्शा चालकों ने शहर में जुलूस निकालकर नगर पालिका का घेराव कर लिया। इन लोगों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर पालिका कर्मियों पर ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन




साथ ही शहर में सफाई नहीं होने व विकास कार्य ठप होने पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। कोतवाली हाथरस गेट व कोतवाली सदर पुलिस भी नगर पालिका पहुंच गईं। प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शनकारियों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पालिका के प्रभारी कार्यालय अधीक्षक विद्यासागर विकल को ज्ञापन सौंपा।



राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के नगर अध्यक्ष संदीप तिवारी, जिलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में ई रिक्शा चालक जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए नगर पालिका पहुंचे। जुलूस में सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या भी शामिल रहे। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गाें से होता हुआ तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचा और यहां से नगर पालिका परिषद पहुंचा।
विज्ञापन




यहां इन लोगों ने नगर पालिका का घेराव कराते हुए जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। काफी देर तक वहां हंगामा भी हुआ। इन लोगों का कहना था कि नगर पालिका कर्मियों द्वारा ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। शहर में कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। जगह-जगह गंदगी और जलभराव रहता है।




सूचना पर कोतवाली सदर प्रभारी शिव कुमार शर्मा व कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी नगर पालिका पहुंच गईं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शहर के अहियापुर मार्ग स्थित स्कूल मार्ग एवं अन्य कई मार्ग टूटे हैं। इस कारण हादसे का डर बना रहता है। जलभराव की वजह से बीमारियां फैल रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।



ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, नगर अध्यक्ष संदीप तिवारी, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी गौरव उपाध्याय, संपर्क प्रमुख पवन कुमार, अर्जुन प्रजापति, राजू पंडित, अनुराग ठाकुर, भगवान सिंह, विक्की पौनियां, राहुल बूटिया, अरुण शर्मा, शिवम पंडित आदि अनेक लोग शामिल थे।




ई-रिक्शा चालकों द्वारा जो अवैध वसूली के आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विकास व अन्य कार्याें के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही सभी कार्य शुरु हो जाएंगे।
विज्ञापन

-नवनीत शंखवार, ईओ, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें