शासन स्तर से जिले के लगभग छह हजार वृद्धों की वृद्धावस्था पेंशन लटक गई है। इन पेंशनार्थियों द्वारा ई केवाईसी न कराने के कारण पेंशन को रोक लिया गया है। पेंशन पाने के लिए अब पेंशनार्थी समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
यहां से इन पेंशनार्थियों को संबंधित बैंकों में भेजकर ई केवाईसी के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि सभी पेंशनार्थियों को बैंकों से ई केवाईसी कराने के बारे में जानकारी दी जा रही है। संवाद